By: एजेंसी | Updated at : 26 Oct 2018 04:17 PM (IST)
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' इन दिनों चीन में धूम मचा रही है. ये फिल्म 12 अक्टूबर को चीन में रिलीज हुई थी और खूब कमाई कर रही है. इस फिल्म ने चीनन में 100 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. यशराज फिल्म्स ने आज इसकी जानकारी खुद दी है.
यशराज फिल्म्स ने अपने बयान में लिखा, ''यह फिल्म चीन में ब्लॉकबस्टर है. फिल्म ने चीन में 100 करोड़ रुपये के आंकड़ें को छू लिया है. चीन में लोगों की रानी का बेहतरीन अभिनय पसंद आया.''
#Hichki hits a century in China! #RaniMukerji | @sidpmalhotra | @HichkiTheFilm Read on: https://t.co/agwAn1TLi1 pic.twitter.com/I8jlroktaZ
— Yash Raj Films (@yrf) October 26, 2018
इस फिल्म से रानी मुखर्जी ने बड़े पर्दे पर कमबैक किया. यहां भी ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आई. इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 46 करोड़ की कमाई की थी.
बता दें कि 'हिचकी' में टॉरेट सिंड्रोम से जूझ रही एक टीचर की कहानी दिखाई गई है, जो आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की जिंदगी बदल देती है.
रानी मुखर्जी कमाई के आंकड़े सुनकर काफी खुश हैं. उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "अच्छे सिनेमा के लिए भाषा किसी तरह की बाधा नहीं है और यह दर्शकों के दिलों और दिमाग को जोड़ती है और चीन में 'हिचकी' की सफलता ने यह साबित कर दिया है."
इससे पहले भी चीन में भारत की कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं जिसमें 'थ्री इडियट', 'पीके', 'दंगल', 'हिंदी मीडियम' और बाहुबली जैसी फिल्में शामिल हैं. आमिर खान की अबतक की सभी रिलीज़ फिल्में वहां बेहद कामयाब रही हैं.
'गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट' का दमदार ट्रेलर आउट, अक्षय कुमार ने दोस्त गणेश आचार्य के लिए लिखा इमोशनल नोट
Video: रणवीर सिंह का गरबा वीडियो वायरल, नीता अंबानी संग जमकर थिरके 'धुरंधर' एक्टर
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 12 बजे तक 289 पार हुआ कलेक्शन
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
बिग बी के जन्मदिन पर जलसा के बाहर जुटे फैंस, अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने को बेताब दिखे चाहने वाले
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस